Posts

Showing posts with the label jammu

माँ वैष्णो देवी की आरती

जय वैष्णवी माता, मैया जय वैष्णवी माता ।   हाथ जोड़ तेरे आगे, आरती मैं गाता ।।   शीश पे छत्र विराजे, मूर्तिया प्यारी ।   गंगा बहती चरणन , ज्योति जागे न्यारी ।।   ब्रह्मावेद पढ़े नित द्वारे, शंकर ध्यान धरे ।   सेवक छँवर ढुलावत , नारद नृत्य करे ।।   सुंदर गुफा तुम्हारी, मन को अति भावे ।   बार बार देखन को, यह माँ मान चावे ।।   भवन पे झंडे झूलें, घंटा ध्वनि बाजे ।   ऊचा पर्वत तेरा, माता प्रिय लागे ।।   पान सुपारी ध्वजा नारियल, भेंट पुष्प मेवा ।   दास खड़े चरणों में, दर्शन दो देवा ।।   जो जन निश्चय करके, द्वार तेरे आवे ।   उसकी इच्छा पूरण, माता हो जावे ।।   इतनी स्तुति निश-दिन, जो भी नर गावे ।   कहत सेवक ध्यानो, सुख संपत्ति पावे ।।