शिव उठत शिव चलत

शिव उठत शिव चलत शिव शाम भोर है, 
शिव बुद्धि शिव चित्त शिव मन विभोर है।

शिव रात्रि शिव दिवस शिव स्वप्न शयन है, 
शिव काल शिव कला शिव मास अयन है।

शिव शब्द शिव अर्थ शिव ही परमार्थ है, 
शिव कर्म शिव भाग्य शिव ही पुरुषार्थ है।

शिव स्नेह शिव राग शिव ही अनुराग है, 
शिव कली शिव कुसुम शिव ही पराग है।

शिव भोग शिव त्याग शिव तत्व ज्ञान है, 
शिव भक्ति शिव प्रेम शिव ही विज्ञान है।

शिव स्वर्ग शिव मोक्ष शिव परम साध्य है,
शिव जीव शिव ब्रह्म शिव ही आराध्य है।

ऊँ नमः शिवाय

Popular posts from this blog

पूजहि विप्र सकल गुण हीना, शुद्र न पूजहु वेद प्रवीणा

भरद्वाज-भारद्वाज वंश/गोत्र परिचय __मनुज देव भारद्वाज धर्माचार्य मुम्बई

११५ ऋषियों के नाम,जो कि हमारा गोत्र भी है