शिव स्तुती

हर हर महादेव
     ॐ नमः शिवाय्

ॐ मंगलम् ओंकार मंगलम् ।
शिव मंगलम् सोमवार मंगलम् ॥

रुप मंगलम् शिव शृंगार मंगलम् ।
भस्मांगधारीका परीवार मंगलम् ।
ॐ मंगलम् ओंकार मंगलम् ।
शिव मंगलम् सोमवार मंगलम् ॥

पर्वत कैलाश का आधार मंगलम् ।
शंभू महाशक्ति है साकार मंगलम् ।
ॐ मंगलम् ओंकार मंगलम् ।
शिव मंगलम् सोमवार मंगलम् ॥

ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय ।
ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय ॥

जटा मंगलम् गंगाधार मंगलम् ।
चंद्र मंगलम् चंद्राकार मंगलम् ।
ॐ मंगलम् ओंकार मंगलम् ।
शिव मंगलम् सोमवार मंगलम् ॥

तीन नयनधारी है त्रिकाल मंगलम् ।
नीलकंठधारी महाकाल मंगलम् ।
ॐ मंगलम् ओंकार मंगलम् ।
शिव मंगलम् सोमवार मंगलम् ॥

कंठमुंडमाल सर्फ हार मंगलम् ।
कालिसंग काल प्रलयंकार मंगलम् ।
ॐ मंगलम् ओंकार मंगलम् ।
शिव मंगलम् सोमवार मंगलम् ॥

रुद्र मंगलम् रुद्राक्ष मंगलम् ।
चतुर्भुज शंभू के शुभ हाथ मंगलम् ।
ॐ मंगलम् ओंकार मंगलम् ।
शिव मंगलम् सोमवार मंगलम् ॥

ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय ।
ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय ॥

त्रिशूल मंगलम् डमरुवात मंगलम् ।
है अंत मंगलम् मध्य आद्य मंगलम् ।
ॐ मंगलम् ओंकार मंगलम् ।
शिव मंगलम् सोमवार मंगलम् ॥

दिव्य अंग वस्त्र व्याघ्रचर्म मंगलम् ।
शंभू महादेव के है मर्म मंगलम् ।
ॐ मंगलम् ओंकार मंगलम् ।
शिव मंगलम् सोमवार मंगलम् ॥

दिव्य देव के दोनो चरण मंगलम् ।
प्रभु अविनाशी के पदत्राण मंगलम् ।
ॐ मंगलम् ओंकार मंगलम् ।
शिव मंगलम् सोमवारं गलम् ॥

है वाम अंग पार्वती देवी मंगलम् ।
चरणोंमें शिवगण है सारे सेवी मंगलं
ॐ मंगलम् ओंकार मंगलम् ।
शिव मंगलम् सोमवार मंगलम् ॥

पुत्र कार्तिकेय श्री प्रथमेश मंगलम् ।
देवों के देव है गणेश मंगलम् ।
ॐ मंगलम् ओंकार मंगलम् ।
शिव मंगलम् सोमवार मंगलम्॥

व्दादशज्योतिर्लिंग है शिवनाथमंगलं
सोमेश्वरनाथ विश्वनाथ मंगलम् ।
ॐ मंगलम् ओंकार मंगलम् ।
शिव मंगलम् सोमवार मंगलम् ॥

रामेश्वर शंभू है केदार मंगलम् ।
घृष्मेश्वर भीमा ओंकार मंगलम् ।
ॐ मंगलम् ओंकार मंगलम् ।
शिव मंगलम् सोमवार मंगलम् ॥

मल्लिकार्जुन नागेश्वरनाथ मंगलम् ।
महाकालेश्वर वैद्यनाथ मंगलम् ।
ॐ मंगलम् ओंकार मंगलम् ।
शिव मंगलम् सोमवार मंगलम् ॥

त्र्यंबकेश्वर शिव संचार मंगलम् ।
कणकण में शंभू निराकार मंगलम् ।
ॐ मंगलम् ओंकार मंगलम् ।
शिव मंगलम् सोमवार गलम् ॥

ॐ नमः शिवायका उच्चार मंगलम् ।
महामंत्र महिमा आकार मंगलम् ।
मुक्ति भुक्ति दाता शिवव्दार मंगलम् ।
नमन वंदना से भव पार मंगलम् ।
ॐ मंगलम् ओंकार मंगलम् ।
शिव मंगलम् सोमवार मंगलम् ॥

ॐऽऽ... ॐऽऽ.... ॐऽऽ.... ॐऽऽऽ....
ॐ शांति ! ॐ शांति !! ॐ शांति !!!

Popular posts from this blog

पूजहि विप्र सकल गुण हीना, शुद्र न पूजहु वेद प्रवीणा

भरद्वाज-भारद्वाज वंश/गोत्र परिचय __मनुज देव भारद्वाज धर्माचार्य मुम्बई

११५ ऋषियों के नाम,जो कि हमारा गोत्र भी है